कश्मकश - ज़िंदगी की
अवनि की तंद्रा उसके रूम के गेट पर किसी के दस्तक से टूटती है वो आँखो में आये आँसू पौछ कर गेट खोलती है तो सामने विजय काका खड़े थे।
विजय काका- बिटिया खाना लगा दूँ?
अवनि- नहीं काका भूख नहीं है।
विजय काका - ठीक है बिटिया।
कह कर वो चले जाते हैं अवनि भी चेंज करके सो जाती है और सुबह उठ कर वो स्टूडियो चली जाती है।
अवनि स्टूडियो पहुंचती है अंदर आते ही वो किसी से टकरा जाती है।
अवनि झल्ला जाती है देख कर नहीं चल सकते क्या?
वो नज़र उठा कर देखती है एक 6 फीट गौरा और ग्रेट पर्सोनाल्टी वाला लड़का उसकी तरफ़ मुस्कुराने लगता है।
तभी विनीत सर आते है और अवनि से कहते है अवनि रिकॉर्डिंग के लिए रेडी हो जाओ और हाँ इनसे मिलो ये है क्षितिज अरोड़ा फेमस म्यूजिक कंपोजर आज की रिकॉर्डिंग ये करेंगे।
और झितिज जी ये है अवनि बहुत अच्छी सिंगर है।
दोनों हाथ मिलाते है।
अवनि चौंक जाती है वो सोच रही है अवनि ये क्या किया ये तो फेमस म्यूजिक कंपोजर क्षितिज अरोड़ा है जिनसे मिलना तेरा सपना था।
वो अपनी आँखे मसलती है और फिर वापिस देखती है उसको अभी भी विश्वास नहीं हो रहा।
क्षितिज अवनि की हरकत देख कर फिर से मुस्कुरा देता है।
अवनि अभी भी खोयी हुयी थी क्षितिज चुटकी बजा कर उसको होश में लाता है।
क्षितिज- क्या हुआ चलो रिकॉर्डिंग नहीं करनी आखिर मैं भी तो देखू जिसकी आवाज की इतनी तारीफ़ हो रही है वो सच में तारीफ़ के लायक है या नहीं।
अवनि तो अभी भी अपने आपे में नही थी उसको विश्वास ही नहीं हो रहा।
अवनि रिकॉर्डिंग रूम के बाहर खड़ी हो कर लम्बी सांस लेती है और अंदर जाती है क्षितिज बाहर बने कंट्रोल रूम में हेडफोन लगा कर बैठ जाता है।
अवनि गाना शुरू करती है बाकी सब अवनि की प्यारी आवाज़ पहले से ही वाक़िफ़ थे लेकिन जब क्षितिज ने अवनि को सुना तो जैसे वो खो गया अवनि अपना गाना खत्म कर चुकी थी लेकिन क्षितिज तो अभी भी उसकी आवाज़ महसूस कर रहा था साथ वालों ने जब हिलाया तब वो होश में आता है।
वो अवनि को देखता है और उससे बोलता है-
क्षितिज- माइंड ब्लोइंग एक जादू है आपकी आवाज़ में अवनि।
अवनि- थैंक यू सर। एंड सॉरी सर मैंने आपसे मिसबिहेव किया।
क्षितिज- इट्स ओके!
फिर अवनि वहाँ से चली जाती है और अपने काम में लग जाती है क्षितिज उसको जाते हुए देखता रहता है।
To be continue......
Fiza Tanvi
20-Nov-2021 01:13 PM
Good
Reply
Sana khan
28-Aug-2021 06:23 PM
Waah
Reply
Fiza Tanvi
27-Aug-2021 12:14 PM
Bahut khoob
Reply